Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

September 14, 2023

अंक राशिफल: मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा।

अंक 2
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

अंक 3
स्फूर्ति और बुद्धि के कारण रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रोपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।

अंक 4
आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

अंक 5
धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। घर का नवीकरण करा सकते है। अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है।

अंक 6
प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन हैं।

अंक 7
विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी।

अंक 8
परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन को ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

अंक 9
अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रुतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें