Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: संतान की शिक्षा को लेकर मन में चिंता रहेगी, पुराने रुके हुए कार्य फिर गति पकड़ेंगे

November 30, 2023

अंक राशिफल: संतान की शिक्षा को लेकर मन में चिंता रहेगी, पुराने रुके हुए कार्य फिर गति पकड़ेंगे

अंक 1
संतान की शिक्षा को लेकर मन में चिंता रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य फिर गति पकड़ेंगे। कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन कमाई का जरिया आप तलाश ही लेंगे। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी

अंक 2
कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- सफेद

अंक 3
कार्यक्षेत्र में आज आपकी मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं, उनका रिश्ता होने की संभावना है। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- क्रीम

अंक 4
आज भावना में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रशंसा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- भूरा

अंक 5
आज आप अपने काम को पूरा करके ही दम लेंगे। शारीरिक थकान रह सकती है। परिवार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद

अंक 6
आज आप कोई नया काम, कला, हुनर सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

अंक 7
जमीन-जायदाद संबंधी क्रिया-कलाप में देर हो सकता है। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनंद लेंगे। सोशल मीडिया पर समय खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- फिरोजी

अंक 8
आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है, अन्यथा आप किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। आफिस में लड़ाई–झगड़े एवं कलह का वातावरण बन सकता है। कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने में आप सफल हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- क्रीम

अंक 9
वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। परिवार में संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सफलता नहीं मिलेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- भूरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें