Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

October 27, 2023

अंक राशिफल: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। रोमांस के पल आपको मिलेंगे। आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। लेकिन कुछ लोगों को पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

अंक 2
आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला होगा। अचानक से धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

अंक 3
दिन में आपको कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। आज का दिन प्रेमी प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके लिए कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

अंक 4
आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन के खर्चे बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको अपने खर्चों को सीमित करते हुए आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक अशांति के कारण मन विचलित रहेगा। नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है।

अंक 5
आज आपको काम के सिलसिले में घर से बहुत दूर तक का सफर करना पड़ सकता है। आपको कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर संबंध रखेंगे।

अंक 6
धन संबंधी मामलों में आपको आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। काम को समय पर पूरा करने का तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है।

अंक 7
दांपत्य जीवन में प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। दूसरों से संपर्क कायम रखने के लिए नेटवर्किंग का सहारा लें।

अंक 8
आज आपको व्यापार में कार्य को लेकर प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक सोच से आज जीवन में प्रगति लाएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।

अंक 9
सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम के मामलों में आपको साथी का अच्छा साथ मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें