Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज आपको एक साथ कई तरह की खुशियां मिल सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

September 15, 2023

अंक राशिफल: आज आपको एक साथ कई तरह की खुशियां मिल सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1

दिन में आपको एक साथ कई तरह की खुशियां मिल सकती है। आज का दिन अनुभव, कार्यक्रम और योजनाएं आपके पक्ष में हैं। आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

अंक 2
भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको हर एक कार्य में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। अब आप हर तरह से स्वतंत्रता चाहते हैं फिर चाहें वो बौद्धिक स्वतंत्रता हो या आध्यात्मिक। कुछ समय निकालने और जीवन को नए सिरे से देखें।

अंक 3
दिन का ज्यादातर समय आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला होगा। अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। अभी कोई खरीदारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें।

अंक 4
आज आपको किसी से किया गया वादा निभाने का समय है। धन और अन्य कीमती सामान आपको अधिक आकर्षित करेंगे इसलिए आय-व्यय और रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेंगे। जीवन को निष्पक्ष रूप से देखने की कोशिश करें।

अंक 5
दिन का ज्यादातर समय आपका लोगों संग मेल-मिलाप में बीतेगा। आपके रिश्ते जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत दिन की ज़रूरत है।

अंक 6
कामकाज के सिलसिले में आज का दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। साझेदारी के मुद्दे आज चिंता का सबसे बड़ा कारण हो सकते हैं। बिक्री या सौदों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण दिन हो सकता है।

अंक- 7
अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें। आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है।

अंक 8
दिन आपके लिए भागदौड से भरा रहने वाला होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको दूसरे जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप जो भी करेंगे, उसमें आनंद प्राप्त होगा। काम में समान विचारों वाले लोगों की मदद पड़ सकती है। मित्र बनाने के लिए अपने आकर्षण का उपयोग करें।

अंक 9
दिन आपके लिए शानदार और शुभ रहेगा। नए विचारों या आध्यात्मिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपनी सूझबूझ का प्रयोग करें किन्तु कारणों को नजरअंदाज न करें, खासकर जब बात मौके का फायदा उठाने की आती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें