Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंकज्योतिष 29 अगस्त 2023: मूलांक 1 और मूलांक 5 वालों को मिल रहा उन्नति और लाभ,जानें कैसा रहेगाआपका भाग्य

August 29, 2023

अंकज्योतिष 29 अगस्त 2023: मूलांक 1 और मूलांक 5 वालों को मिल रहा उन्नति और लाभ,जानें कैसा रहेगाआपका भाग्य

 

Aaj Ka Ank Jyotish, 29 August 2023 : अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, आज के दिन मूलांक 1, मूलांक 2, मूलांक 4 और मूलांक 5 वालों के लिए लाभदायी रहेगा। वहीं मूलांक 3, मूलांक 6 और मूलांक 8 वालों के लिए मंगववार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आइए जन्मतिथि के माध्यम से विस्तार से जानते हैं आज का दिन सभी मूलांकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1: पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा:

मूलांक 1 वालों के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं और धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी। व्यापारी व्यापार में धन निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में मुनाफा कराएगा। नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में बहुत ही सूझबूझ और आत्मविश्वास के साथ करेंगे, जिससे कार्यस्थल पर खूब प्रशंसा की जाएगी।

मूलांक 2: उन्नति के मार्ग बनेंगे:

मूलांक 2 वालो का दिन आज अच्छा रहेगा। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से अटके धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी व्यापार बढ़ोतरी के लिए कुछ नए कदम उठा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए उन्नति के मार्ग खुलते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 3: सोच समझकर निवेश करें:

मूलांक 3 वालो के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर अनबन होने आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है। धन का निवेश सोच समझकर करें अन्यथा हो सकती है।

मूलांक 4: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा:

मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। सूझबूझ से सभी कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर निवेश करेंगे तो फायदे में रहेंगे। नौकरी पेशा जातक आज अधिकारियों से आमदनी वृद्धि को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मूलांक 5: निवेश से अच्छा लाभ होगा:

मूलांक पांच वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा और किसी आयोजन को लेकर चर्चा भी हो सकती है।

मूलांक 6: लेन देन करने से बचें:

मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अनूकूल है, व्यवसाय के विकास के लिए कुछ नए प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं। किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन के वापस आने की संभावना कम है। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन परेशान हो सकता है। कामकाज के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

मूलांक 7: सेहत का ध्यान रखें:

मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वभाव में थोड़े अहम की भावना नजर आएगी, जिसकी वजह से आपके कुछ कार्य अटक सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए आज आप शांत रहें। व्यापार करने वालों को आज किसी मित्र की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 8: राजनीति से दूर रहें:

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आता हुआ धन अचानक अटक सकता है, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने काम में ईमानदारी बरतें और राजनीति से दूर रहें। माताजी के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल भी बंद हो सकती है।

मूलांक 9: ऊर्जावान महसूस करेंगे:

मूलांक 9 वालों का दिन आज का दिन अच्छा रहेगा। आज सुबह से कार्यों को लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे और इसी सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यों को करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को बहुत चतुराई से पूरा करेंगे, जिसकी वजह से आपके नाम की बहुत ख्याति होगी। निवेश से अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ घर की जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें