Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

April 20, 2023

अंक राशिफल: थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
अगर आप कार्यस्थल पर अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो खुद पर विश्वास रखें, आप सफल होंगे। अपनी ताकत को बनाये रखें और खुशियाँ आपके साथ रहेंगी।

अंक 2
आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा। आशावाद वो विश्वास है जो उपलब्धियों को प्रदान करता है।

अंक 3
आपके दादा/ दादी या बुजुर्ग को आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। रेहाब, अस्पताल या डॉक्टर के पास बार बार जाना आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आराम करने के लिए समय निकालें और अपने विचारों के साथ अकेले रहें।

अंक 4
परिवर्तन इस समय की ज़रूरत है इसलिए इससे न डरें। असंभव शब्द में ही संभव है इसलिए अगर आप कहीं फंस भी जाएँ तो अपना हौंसला न छोड़ें। अपने मन की घटनाओं को व्यवस्थित करने और निर्णय लेने के लिए समय निकालें।

अंक 5
कोई दुर्घटना आपके किसी रिश्तेदार जैसे भाई या अंकल को प्रभावित कर सकती है और घर पर तनाव पैदा कर सकता है। ब्रेक लें और क्लबों और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें।

अंक 6
इस समय जिन लोगों से आप मिलेंगे, वे दिलचस्प नेटवर्किंग संभावनाएं पैदा कर सकते हैं। अपने क्षितिज का विस्तार और नए लोगों के साथ बातचीत आपके सफल होने का एक मौका है।

अंक 7
लोगों से सामाजिक और भावनात्मक रूप से बात करें। याद रखें कि यह सब मनुष्य के नैतिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अतीत पर ध्यान मत दो, अपने मन को वर्तमान पल में केंद्रित करो।

अंक 8
आपके प्रदर्शन और प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया है और इसको नयी पहचान दी गयी है। इस पल की महिमा और आपको प्रदान किए गए इनाम का आनंद लें। ऐसा प्रतीत हो रहा है आज का दिन आपके लिए शानदार है।

अंक 9
आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से करते हैं और यह आपका बेहतरीन गुण है। कई बार उत्साह की जगह नीरसता ले लेती है जिससे जीवन असहनीय हो जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें