Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

May 3, 2023

अंक राशिफल: आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं। आपकी सफलता में आपके सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का खास स्थान होगा।

अंक 2
किसी खास रहस्य को अभी शेयर करना फायदेमंद होगा, खासकर यदि यह स्वास्थ्य से संबंधित है। अप्रत्याशित वित्तीय लाभ की संभावना है, इसका सोच समय कर प्रयोग करें।

अंक 3
अतीत का कोई कनेक्शन अचानक आपके सामने आ सकता है, जिससे मतभेद पैदा होंगे। ईमानदार और तर्कसंगत होना दुःख या अपमान को कम करेगा।

अंक 4
अपने रोजाना जीवन से कुछ समय निकालें और नेट सर्फिंग, छोटी यात्रा या पार्टी करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। प्रियजनों का साथ, इस आनंद को और अधिक बढ़ा देगा।

अंक 5
आप अभी रिश्तों को लेकर सीमित या नियंत्रित महसूस कर सकते हैं। यह पल बड़े निर्णय लेने के हैं। मार्गदर्शन के लिए परिवार के सपनों और अंतर्दृष्टि का ध्यान रखें। यदि संघर्षों से घिरे हुए हैं , तो कोशिश कर के इनसे बाहर निकलें।

अंक 6
आज आपके नजदीकी लोग किसी भी तरह से आपकी तवज्जो पाना चाहेंगे। सही राय चाहिए तो अपने परिवार के लोगों से मिलें। यही आपको अपने अनुभव से जीवन का सही ज्ञान दे सकते है।

अंक 7
अभी आप पार्टी भरा जीवन चाहते हैं, ताकि क्लबों और समूहों में अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। प्रशिक्षण में भाग लेने और नए कौशल सिखने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखें।

अंक 8
आज आपका मन व्याकुल रहेगा जिसके कारण काम में ध्यान केंद्रित करने में समस्या आ सकती है। भावुक होने के कारण प्रियजनों के प्रति अधिक रक्षात्मक रहेंगे।

अंक 9
अपनी समझदारी और रचनात्मकता के कारण काम में आपको इनाम मिलेगा। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और दूसरे आपको नोटिस कर रहे हैं। आपके नेतृत्व के गुण अभी मांग में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें