Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: किसी भी चीज़ की अधिकता और फ़िजूल खर्च से बचें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

February 4, 2023

अंक राशिफल: किसी भी चीज़ की अधिकता और फ़िजूल खर्च से बचें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
काम अभी तनाव का स्रोत प्रतीत होगा इसलिए मित्रों के साथ इस मजेदार समय का आनंद लेकर फ़िक्र को हवा में उड़ा दें। किसी भी चीज़ की अधिकता और फ़िजूल खर्च से बचें।

अंक 2
इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें। किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है। आपका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत फायदों की तुलना में अपने प्रियजनों का ख्याल रखना रहेगा।

अंक 3
घर पर आप जिन संघर्षों का सामना कर रहे हैं, उनसे निपटें। अपने धन का सोच समझ कर और रिसर्च कर के निवेश करें। कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

अंक 4
जब घरेलू मामलें आपके सामने आएंगे तो आप नई मिली समृद्धि का आनंद लेने में सक्षम होंगे। आपकी भलाई और कड़ी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएँगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें।

अंक 5
शिक्षा या आध्यात्मिकता को आगे बढ़ाने से जुडी कोई यात्रा आपके कार्ड में है। शब्दों, चित्रों, कला या संगीत के माध्यम से अपने विचारों को साँझा करें। कैरियर में बदलाव हो सकता है और आर्थिक दबावों को भी महसूस करेंगे।

अंक 6
दुर्घटना, चोट या बीमारी से बचने के लिए ध्यान से यात्रा करें। नौकरी में अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए आज का दिन योग्य है। लगातार प्रयास करते रहें और सबसे पहले खुद पर विश्वास करें इससे जीत आपकी होगी।

अंक 7
एक रहस्य जो आपको परेशान कर रहा था, उसे अपने परिवार के साथ साझा करने की जरूरत है। ऐसे वातावरणों से ब्रेक लें जिससे आप परेशान हैं। हाल ही में बनी यात्रा की योजनाओं से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

अंक 8
आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा। आशावाद वो विश्वास है जो उपलब्धियों को प्रदान करता है।

अंक 9
बचे हुए कामों को पूरा करें क्योंकि जल्द ही आपको नए मौके मिलने वाले हैं। असंभव शब्द में ही संभव है इसलिए अगर आप कहीं फंस भी जाएँ तो अपना हौंसला न छोड़ें। अपने मन की घटनाओं को व्यवस्थित करने और निर्णय लेने के लिए समय निकालें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें