Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: रचनात्मक और आध्यात्मिक विचार आपको आकर्षित कर रहे हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

January 27, 2023

अंक राशिफल: रचनात्मक और आध्यात्मिक विचार आपको आकर्षित कर रहे हैं, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज आप कुछ नया सीखने की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक और आध्यात्मिक विचार आपको आकर्षित कर रहे हैं। व्यावहारिक चिंताओं को नजरअंदाज न करें। कार या घर की मरम्मत आपसे समय की मांग कर सकती है।

अंक 2
जो रिश्ते अभी काम नहीं कर रहे हैं, उन कनेक्शंस को तोडना ही आपके लिए एकमात्र विकल्प है। आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं।प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा।

अंक 3
आपके अध्यापक या सलाहकार आपकी मेहनत को नोटिस कर रहे हैं। आपके नेतृत्व के गुणों और प्रतिभाओं को भी पहचान मिल रही है। इस पल की रोशनी का मज़ा लें। आपके सार्वजनिक संबंध कौशल की वजह से लक्ष्य जल्दी पूरे होंगे। काम में अपना सौ प्रतिशत दें।

अंक 4
आज आपके प्रयास आपको नाम और प्रसिद्धि दोनों दिला सकते हैं। आपका जबरदस्त रवैया आपके साथ काम करने वालों को भी प्रभावित करेगा। आप आज अथक काम करेंगे किन्तु इसका परिणाम भी शानदार होगा।

अंक 5
जब आप कुछ बड़ा खरीदने या किसी सौदे के बारे में सोचते हैं तो दूसरों की सलाह और अनुभव अवश्य सुनें। अतीत से कोई चिंता फिर आपको परेशान करेगी। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें और जो आपके शारीरिक व भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अच्छा हैं, वो करें।

अंक 6
जो लोग किसी व्यापार में है, उन्हे आज लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं।

अंक 7
मानसिक परेशानियों की वजह से आपका मन विचलित रहेगा, इसलिए सावधानी पूर्वक कोई भी कार्य करें। विधार्थियों के लिए यह दिेन खास हाे सकता है। परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

अंक 8
आज के दिन दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि कहासुनी से दूर रहें। आप आज अपना कार्य सावधानी पूर्वक करें। पुराने रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे।

अंक 9
जीवन का पूरा आनंद लें, लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें। आज रोमांस के लिए समय निकालें, क्योंकि रिश्तों के लिए अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें