Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

April 7, 2023

अंक राशिफल: दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज किसी बात पर विवाद पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों।

अंक 2
आज आपको धन के मामले में काफी सोच समझकर फैसला लेना होगा। छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है। नए रिश्ते और गठबंधन बनेंगे। आप अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं ओर अवसरों के लिए रास्ता खुद बनता जायेगा।

अंक 3
आज आप ऐसी योजनाएं बनाए जो आपके लिए सहायक हों। मनोरंजन या रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। आज अपने साथी या दोस्त के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है।

अंक 4
परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो होगा। घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपको ऋण की आवश्यकता पड़ सकती हैं। घर की समस्याएं अभी आपको अपनी सफलता के रास्ते की बाधाओं की तरह लग सकती हैं।

अंक 5
आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काम में तरक्की मिलेगी। आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है, बस अपने क़दमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो।

अंक 6
दिन का आरम्भ सकारात्मकता से होगा। आज का दिन गतिशीत है जिसमे आप ऊर्जा का सही प्रयोग करेंगे। अचानक कोई समस्या आ सकती है किंतु आप उसका सामना अच्छे से करेंगे।

अंक 7
आज आपको सरप्राइज़ या अप्रत्याशित तरीके से कोई उपहार मिल सकता है। इस समय सेहत पर आपका खास ध्यान है। कोई मूर्खतापूर्ण रिश्ता आपको अपमान दिलाएगा।

अंक 8
आज प्रियजनों के साथ समय बिताने से सारा ध्यान संबंधों और आपसी सामंजस्य पर केंद्रित रहेगा। व्यापारिक समझौते के लिए यह एक अच्छा समय है।

अंक 9
लंबी अवधि में प्रयास लाभदायक साबित हो सकते हैं। अपनी नौकरी पर ध्यान दें और एक साथ कई गतिविधियों से बचें। नया प्रशिक्षण शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें