Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: अगर मुद्दे न सुलझें तो उनके निवारण के लिए कुछ समय लें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

April 18, 2023

अंक राशिफल: अगर मुद्दे न सुलझें तो उनके निवारण के लिए कुछ समय लें, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
अगर आपको खुद पर संदेह हो रहा है तो इसे दूर करने के लिए अपने परिवार के साथ रहें। जिस प्रोजेक्ट को आप शुरू करने वाले हैं, वह आपके आर्थिक फायदे का कारण बनेगा।

अंक 2
आज अपने प्रियजनों के साथ भोजन करें। भाग्य साहसी लोगों का साथ देता है, यह बात आज आपके लिए बिलकुल सही बैठती है। चिंता का योग है किंतु इससे घबराएं नहीं।

अंक 3
अगर मुद्दे न सुलझें तो उनके निवारण के लिए कुछ समय लें। पूजा और आध्यात्मिक प्रथाओं के लिए भी उत्कृष्ट समय है। मनुष्य नकारात्मक बातों से जितना दूर रहेगा, ख़ुशी से उतना ही नजदीक रहेगा।

अंक 4
आमदनी में नुकसान आपको परेशान कर सकता है। सामाजिकता से ब्रेक लेना भी आपके लिए सहायक होगा। जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं।

अंक 5
यह समय अपनी ताकत और कमजोरियों को आंकने का है। आज आपमें दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने की तीव्र लालसा है। नए लोगों से मिलें ताकि आप जान सके की दुनिया में आपके लिए कितने नए अवसर हैं।

अंक 6
किसी नजदीकी व्यक्ति की मृत्यु के कारण आप अपने सामाजिक जीवन का अंत कर सकते हैं। यह समय शांत रहने और आत्मनिरीक्षण करने का है। आध्यात्मिकता, प्रवचन या योग-ध्यान से लाभ लें।

अंक 7
विनाशकारी विचारों से बचें। अपनी देखभाल आज महत्वपूर्ण है हर काम में आपकी निपुणता आपके जीवन को रोशन कर देगी। सफलता, आकर्षण और समृद्धि की प्राप्ति के कारण आप अपने आपको भाग्यशाली समझेंगे।

अंक 8
यह समय आपके लिए सौभाग्य से भरा है। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि से आपका मूड अच्छा हो सकता है। अपने नए और पुराने दोस्तों की कंपनी का मज़ा ले। सावधानी से यात्रा करें और प्रियजनों को नजरअंदाज न करें।

अंक 9
आज कोई ऐसी खबर मिलने की संभावना है जो आपको उत्साहित कर देगी। अनिश्चितता और रहस्य ऊर्जा की तरह है जो आपको बिना किसी कारण के डरा सकते है किंतु इनसे घबराने की ज़रूरत नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें