Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज के दिन आपके साथ कई सुखद घटनाएं घटेंगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

February 24, 2023

अंक राशिफल: आज के दिन आपके साथ कई सुखद घटनाएं घटेंगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज के दिन आपके साथ कई सुखद घटनाएं घटेंगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें, थोड़ा संतोष का भाव जरूर रखें।

अंक 2
यह समय उन रिश्तों को समाप्त करने का है, जो काम नहीं कर रहे हैं। विवादों में विशेष रूप से कार्यस्थल पर कूटनीतिज्ञ बनें। धन पहले से ही चिंता का विषय हो सकता है,इसलिए अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।

अंक 3
आज अच्छे और रोचक लोगों का साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। लम्बी दोस्ती या गठबंधन आपके जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

अंक- 4
आपके मन में जो भी कार्य और जो भी कार्यक्रम है, उसे लेकर थोड़ा धैर्य रखें, लेकिन अटकते चले आ रहे महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने पर जरूर ध्यान दें। आज आपको कोई महत्वपूर्ण और नई बात पता चलेगी।

अंक 5
आज कुछ समस्याओं का या समस्या पैदा करने वाले लोगों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से भी सावधान रहें।

अंक 6
किसी भी महत्वपूर्ण मसले पर बात करने के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आपके नजदीकी रिश्तों या परिवार में कोई समस्या है, तो आज आप उसे सुलझा सकते हैं।

अंक 7
सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा। सकारात्मक सोचें और हिम्मत से काम लें। क्रोध पर और खास तौर पर वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपका बहुत सारा समय अपने मित्रों के साथ बीतेगा।

अंक 8
आज आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। मन में तरह-तरह के विचार चलते रहेंगे। स्वयं के लिए सकारात्मक सोचें और हिम्मत करके दिन की शुरुआत थोड़ी सक्रियता से करें।

अंक 9
थोड़ी बहुत परेशानी आपके सामने आ सकती है। आज आप अपना मेलजोल और ज्यादातर समय उन्हीं लोगों के बीच बिताएं, जिनका साथ आपको पसंद हो। आपकी नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें