Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज के दिन आप अपने सभी विचाराधीन काम पूरा करेंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

April 15, 2023

अंक राशिफल: आज के दिन आप अपने सभी विचाराधीन काम पूरा करेंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आपके दोस्त काम या प्रोजेक्ट के साथ साथ आपकी वित्तीय सहायता भी करेंगे। दोस्तों को भी आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है इसलिए तैयार रहें।

अंक 2
आपके भाई बहन या पडोसी अभी किसी संकट से गुजर रहे हैं। जिसके कारण आपकी यात्रा की योजनाएं जटिल या रद्द हो सकती हैं। इस समय का उपयोग शांति और आराम के लिए करें।

अंक 3
आज के दिन आप अपने सभी विचाराधीन काम पूरा करेंगे। इसी कारण अपने सहकर्मियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। आपका भविष्य बहुत रोशन है।

अंक 4
यह समय है नयी शुरुआत का, तो जहाँ भी हो सके नए कनेक्शंस बनाये। नेटवर्किंग आपको आय के नए स्त्रोत प्रदान कर सकती है। व्यक्तित्व में परिवर्तन की भी संभावना है। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।

अंक 5
आपके ग्रह बता रहे है कि आज अचानक दिनचर्या परिवर्तन या निमन्त्रण की संभावना है। घरेलु मुद्दे भी चिंता का विषय हो सकते है, किंतु परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।

अंक 6
हाल में किये गए मूल्यांकन ने आपको खुद के विश्लेषण और आत्मनिरीक्षण के मूड में छोड़ दिया है। उन उत्तरों की खोज के लिए समय निकालें, जिनके बारे में आप जानना चाहते हैं।

अंक 7
अपनी समझदारी से आपको भविष्य में धोखाधड़ी या ठगी से बचने में मदद मिलेगी। धन सम्बन्धी मामले आज आपको परेशान करेंगे। इन मामलों से उबरने के लिए आपको किसी सलाह या मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

अंक 8
यह पल आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें क्योंकि अपने संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत हैं।

अंक 9
जो रिश्ते तनाव पैदा कर रहे हैं उन्हें समाप्त करना ही बेहतर है। कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें