Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इन राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव बना रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

December 28, 2022

अंक राशिफल: इन राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव बना रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज आपका आर्थिक पक्ष कमजोर है, अतः धन से जुड़े फैसले सोच समझकर ही लें। आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

अंक 2
अपने समय की कीमत को समझें और गैर जरुरी कामों में अपना समय जाया न करें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

अंक 3
सरकारी कामकाज में देरी होगी। जोखिम भरे कार्यों से बचें। संगीत की तरफ आज आपका रूझान बढ़ सकता हैं। व्यावसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4
आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापार से जुड़े हैं तो उसमें कम मात्रा में फायदा होगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे

अंक 5
प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आज प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी प्रकार के झगड़े में न पड़ें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला

अंक 6
पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान लगाएं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

अंक 7
आज सोशल मीडिया पर किसी से बहस हो सकती है। अपने मन को संयमित करें। समय खराब होने के कारण विरोधी आज आपके उपर हावी हो सकता हैं। अपने मन को शांत रखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

अंक 8
कार्य क्षेत्र में आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। अपनी मधुर वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी

अंक 9
आज आप अपना ऑफिस या घर बदलने की सोच सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग का बन रहा हैं। आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें