Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज का दिन आपके लिए तरक्की भरा हो सकता है, जानिए अपना आज अंक राशिफल

January 17, 2023

अंक राशिफल: आज का दिन आपके लिए तरक्की भरा हो सकता है, जानिए अपना आज अंक राशिफल

अंक- 1
आज प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

अंक- 2
गैर कानूनी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

अंक- 3
आज आप ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिये तैयार रहेंगे। इसके चलते आप ऑफिस या घर बदल सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पत्नी की सेहत की चिन्ता रहेगी। भाग्यांक 5 वालों के लिे दिन बच्चों की ओर से खुशखबरी लाएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अंक- 4
आज का दिन भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा या पुराना दिया उधार वसुल होगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। मेडीटेशन करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग – सफेद

अंक – 5
आज मन शांत रखें और शेयर, इन्वेसमेंट में ज्यादा पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- क्रीम

अंक – 6
सरकारी नौकरी में अड़चने आएंगी। चोट लग सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्ट व म्यूजिक की तरफ रूझान बढ़ेगा। व्यवसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। पेट में दर्द होने की सम्भावना है सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

अंक- 7
अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगायें। अपने मन को संयमित करें। समय खराब है। विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगायें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन

अंक – 8
जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। विषम परिस्थितियों में साहस नहीं छोड़ेगे। आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। आवश्यकता है तो बस बैलेन्स करने की।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग- फिरोजी

अंक – 9
परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां रहेगी। आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद व बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें