Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहने वाला होगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

August 25, 2023

अंक राशिफल: आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहने वाला होगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहने वाला होगा। भाग्य का साथ मिलने से आप अपने सभी लक्ष्यों का हासिल करने में कामयाब होंगे। अपने काम से पहचान मिलेगी और आप अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य ,दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा

अंक 2
आपको किसी गंभीर विषय पर बातचीत करते है समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। नए संपर्क स्थापित होने पर आपके कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। घर और रिश्ते से सम्बन्धित चिंताओं की उदासी के कारण कुछ समय विचार करने के लिए निकालेंगे।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

अंक 3
रुके हुए काम जल्दी ही पूरे होंगे और अचानक से लाभ के भी संकेत हैं। आप इस समय पार्टी में जाने और अपने प्रियजनों के साथ भोजन और कला का मज़ा लेने के मूड में हैं। आनंद ले, किन्तु कम खर्च करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

अंक 4
व्यवसाय में आज को आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक का सही से इस्तेमाल कर सभी चुनौतियों का हल करने की क्षमता आपके अंदर है। यात्रा की योजनाओं को पुनर्निर्धारित करने की ज़रूरत हो सकती है। आपका यह समय खुशियों से भरा हुआ है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला

अंक 5
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन नौकरी में बदलाव लाने का होगा। नई योजना की शुरुआत के लिए आपको काफी धन एकत्रित करना पड़ सकता है। व्यावसायिक रूप से आप यह जानते हैं कि आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा

अंक 6
अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

अंक 7
आपके ग्रह बता रहे हैं कि आज आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते हैं।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 8
कार्यस्थल पर वेतन में बढ़ोतरी या पदोन्नति के साथ अभी आपको पुरस्कृत किया जा रहा है। अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

अंक 9
नए मौकों का फायदा उठाएं। हंसमुख मनोदशा, अच्छा स्वास्थ्य और आराम आपको काम करने में मदद करेंगे। रिश्ते में चीजें तनावपूर्ण होंगी। ऐसे में रिश्ते का टूटना एकमात्र विकल्प हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें