Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज के दिन आप नई राह बनाने की कोशिश में रहेंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

August 4, 2023

अंक राशिफल: आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज के दिन आप नई राह बनाने की कोशिश में रहेंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज के दिन आप नई राह बनाने की कोशिश में रहेंगे। परिवार के लोग आपके सहयोग में रहेंगे। सपनों की दुनिया में जीने से बेहतर होगा कि वास्तविक दुनिया में रहें।

अंक 2
आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। आपके लिए आने वाला समय बेहतर है। कोर्ट कचहरी के चक्कर कम होंगे और रुका हुआ पैसा मिलेगा। नई साझेदारी या गठबंधन कर सकते हैं।

अंक 3
आज के दिन आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, वरना अनचाही मुसीबत में पड़ सकते हैं। जल्दबाजी में जोखिम भरा कदम उठा सकते है। संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पत्नी का थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है।

अंक 4
आज के दिन आपको विरोधियों को ध्यान में रखते हुए सूझबूझ के साथ काम करना पड़ेगा। व्यक्तिगत पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा। आप तनाव महसूस कर सकते है, लेकिन जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अंक 5
आज के दिन आपको व्यक्तिगत हित के लिए आवेग में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर ही बोलें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

अंक 6
आज आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सहयोगियों का भी साथ मिल सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है।

अंक 7
खुद पर विश्वास आज आपको ऑफिस में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। आज थोड़ा सब्र से काम लें। आपको मिले नए अवसर मिलेंगे, जिसका आनंद लें।

अंक 8
परिवार में किसी का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें, जो आगे आपके लिए लाभकारी रहेगा।

अंक 9
आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। हालांकि अपने बदलते मनोभाव के कारण आप थोड़ा सा खुद को उदास महसूस कर सकते हैं। पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचार करके आपको अच्छा लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें