Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आप अपना कुछ समय धन समीकरणों और वित्तीय मामलों में बिताएंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

August 24, 2023

अंक राशिफल: आप अपना कुछ समय धन समीकरणों और वित्तीय मामलों में बिताएंगे, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली समय के अधिकारी हैं। मज़ा करें किंतु खास पैसो को ले कर सावधान रहें। घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझ कर धन खर्चें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

अंक 2
अपने पति या प्रियतम के लिए समय निकालें। परिवार के साथ अपनी रचनात्मकता साझा करें। ऐसे रिश्ते जो आपके समय और पैसों का दुरूपयोग कर रहे हों, उन्हें अलविदा करने का समय आ चुका है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

अंक 3
आप अपना कुछ समय धन समीकरणों और वित्तीय मामलों में बिताएंगे। आपका दिमाग किसी नुकसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अभी आप कुछ आध्यात्मिक उत्तरों की खोज कर रहे हैं। दूसरों से खास कर अपने साथी से अपनी चिंताओं को शेयर करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा

अंक 4
घर से बाहर निकलने के लिए समय निकालें और अपने विचारों के साथ कहीं शांति से रहें। एक बैठक या आधिकारिक बातचीत आज चिंता का कारण हो सकती है।आपको परिणाम की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपके ग्रहों के अनुसार सब कुछ सही होगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

अंक 5
अपने और दूसरों के अनुभवों से सीखें इससे आपको नया दृष्टिकोण तलाशने और कार्य करने में मदद मिलेगी। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। यात्रा का भी योग है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

अंक 6
आज खुद के लिए कुछ समय निकालें। कई समय से आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिसकी वजह से आज डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

अंक 7
गर आज आपको कोई परेशानी होगी, तो आपके दोस्त और प्रियजन उससे उबरने में आपका साथ देंगे। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ मन निवास करता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

अंक 8
आप पूरी दुनिया के साथ मिल कर चल रहे हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आज का दिन शुभ हैं। आलस छोड़ दें और अपनी गलतियों से शिक्षा लें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

अंक 9
यह समय एक नयी शुरुआत के लिए बेहद शुभ है, एक नयी परियोजना को आरम्भ करने का भी विचार आपके दिमाग में है। अपना दर्जा बढ़ाने के लिए आप स्वयं का आकलन भी कर सकते हैं।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें