Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं, जानिए अपना आज का राशिफल

December 10, 2022

अंक राशिफल: काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं, जानिए अपना आज का राशिफल

अंक 1
काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं। अपने प्रयासों के लिए पुरस्कारों की भी अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में मिलने वाली प्रशंसा और प्रतिष्ठा का आनंद लें।

अंक 2
खुद में और अपने उद्देश्यों में विश्वास आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएगा। आज आप सामाजिक संबंधों का आनंद लेंगे। एक समान सोच वाले लोग आपको आकर्षित कर सकते है।

अंक 3
आप में से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने दोस्तों को आपके जीवन में उनके महत्व के बारे में बताएं। भाग्य आपके साथ है।

अंक 4
आप इस समय आध्यात्मिक स्वभाव के हैं। अपने विश्वासों को मजबूत करें और कुछ नया सीखने के मौकों का उपयोग करें। माता पिता या उनके जैसा कोई आपको ज्ञान दे सकता है। आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं।

अंक 5
आज अपनी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति को लेकर आप चिंतित हो सकते है।आप में से कुछ अपनी कड़ी मेहनत से मिले फल का आनंद लेंगे तो दूसरे अपने नए लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

अंक 6
कुछ रहस्य आपके लिए दुःख और चिंता का कारण बन रहे हैं। किसी की मदद से समस्या की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ऐसी बुराई से बचें जो आपको लम्बे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है।

अंक 7
आज अपने अस्तित्व का अर्थ जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते है। एक अप्रत्याशित उपहार आर्थिक समृद्धि ला सकता है, सोच समझ कर इसका प्रयोग करें। उस मूल कारण को खोजें जिससे बार-बार आपके बनते हुए काम बिगड़ जातें हैं।

अंक 8
अपने साथी,पति / पत्नी के लिए समय निकालें। उन्हें अपने निर्णय लेने में शामिल करें क्योंकि आप अभी किसी बड़ी खरीद या सौदे पर विचार कर रहे हैं। मां के समान कोई स्त्री आपको मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।

अंक 9
आज भाग्य आपका पूरी तरह से साथ देगा। दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें। परिवार और धन से जुड़े मामलों के बारे में भावनाओं को दूसरों से बांटे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें