Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

April 24, 2023

अंक राशिफल: आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। घर की समस्याएं आपसे आपका समय चाहती हैं। विवादों को हल करें और उन रिश्तों को समाप्त कर दें जो अब दिल के करीब नहीं हैं।

अंक 2
व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें।

अंक 3
आप आध्यात्मिक मामलों में दिलचस्पी ले रहे हैं, और उच्च शक्तियों या शिक्षा पाने के इच्छुक हैं। किसी सलाहकार या शिक्षक की सलाह लें। यदि आप विदेश जा रहे हैं, तो पाचन समस्याओं का ध्यान रखें।

अंक 4
आज भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। अगर लौटकर नहीं आता तो वो आपका कभी था ही नहीं।

अंक 5
आपको जीवन में अपने लिए बहुत कुछ चाहिए। आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं, साथ ही प्रतिस्पर्धा आपकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। कड़ी मेहनत करें और असंतुलन से बचें।

अंक 6
पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का उचित समय है क्योंकि यही आपको सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते है। अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे।

अंक 7
किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें। पति/पत्नी या बुजुर्ग आप से अधिक समय और ध्यान चाहते हैं।

अंक 8
अभी आप लोगों से मिलने जुलने के मूड में हैं और नए कनेक्शन भी बनाने के लिए भी तैयार हैं। ग्रुप या क्लब का हिस्सा बनने का मज़ा लें। आपका आकर्षण इस समय चरम सीमा पर हैं।

अंक 9
आज कानूनी परेशानी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय है। जीवन के हर तरह के संघर्ष से मुक्ति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें