Tulsi Puja: तुलसी पर दूध से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए नियम और इससे जुड़ी मान्यता

भारतीय परंपराओं और ज्योतिष मान्यताओं में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना गया है। धार्मिक विश्वासों के अनुसार तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है और इस पर जल या विशेष सामग्री अर्पित करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होने की मान्यता है।