Horoscope 15 March 2026: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और रविवार का दिन विशेष आध्यात्मिक महत्व लिए हुए है। एकादशी तिथि सुबह 9:17 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही सुबह 10:26 बजे तक परिघ योग रहेगा, जिसके बाद शिव योग प्रारंभ होगा। वहीं श्रवण नक्षत्र पूरे दिन और रात के बाद कल सुबह 5:56 बजे तक रहेगा। आज के दिन पापमोचिनी एकादशी व्रत भी किया जा रहा है, जिसे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने वाला विशेष व्रत माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है।
नीचे पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन पारिवारिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। घर से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। सकारात्मक व्यवहार और धैर्य से आप कई समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
वृष राशि
व्यापार और निवेश के मामलों में आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। नए अवसर और बेहतर योजनाएं सामने आ सकती हैं। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के संकेत हैं। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम जल्द देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज आपका मन नए कार्यों में लगेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन कामकाज में सावधानी बरतना जरूरी है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने समय का सही प्रबंधन करना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं और इसके लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुराने कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
सिंह राशि
आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार रहेगा और परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
कन्या राशि
आज का दिन मानसिक सुकून देने वाला रहेगा। आप प्रकृति के बीच समय बिताने की इच्छा महसूस कर सकते हैं। पुराने अधूरे काम पूरे करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। छात्रों के लिए नए कोर्स में प्रवेश लेने के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
तुला राशि
आज का दिन नए अनुभव लेकर आ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी और कुछ रचनात्मक विचार सामने आएंगे। व्यापार में नया प्रयोग करने की इच्छा जाग सकती है। आर्थिक लाभ होने से पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि
आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
धनु राशि
आज आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे और पिता के साथ मिलकर व्यापार में सहयोग करेंगे। खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 8
मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे और वेतन वृद्धि के संकेत भी मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। छात्रों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
कुंभ राशि
आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लंबी यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। निवेश करने से पहले सही समय का इंतजार करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5
ये भी पढ़ें:
मीन राशि
आज का दिन उत्साह और खुशी से भरा रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1