Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व का इकलौता ऐसा मंदिर, जहां केवल सिंदूर से बनी है भगवान गणेश जी की प्रतिमा

February 23, 2023

विश्व का इकलौता ऐसा मंदिर, जहां केवल सिंदूर से बनी है भगवान गणेश जी की प्रतिमा

मध्य प्रदेशः भगवान गणेश जी के आपने बहुत से मंदिराें के बारे में सुना हाेगा, लेकिन आज हम आपकाे एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इतिहास बरसों पुराना है। गणेश जी की प्रतिमा यहां पर केवल सिंदूर से बनी है। भगवान गणेश ने वहां के पंडित को सपने में मूर्ति दर्शन दिए थे, जिसे महारानी अहिल्या बाई ने सच मनकर, खुदाई के बाद मंदिर का निर्माण कराने के लिए कहा था। भक्त यहां से जाे भी मुरद मांगते हैं वह जरूर पूरी हाेती हैं, ताे चलिए जानते मंदिर के इतिहास के बारे में—

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित खजराना मंदिर, भगवान गणेश को समर्पित है, जो शहर के विजयनगर इलाके से पास खजराना चौक पर स्थित है। जिसका निर्माण 1735 में महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति केवल सिंदूर से बनी है। मान्यता है कि यहां भक्त के द्वारा मांगी सच्ची मुराद अवश्य पूरी होती है।

मान्यता के अनुसार यहां के स्थानीय पंडित को सपने में मूर्ति ने दर्शन दिए थे। इस सपने को सच मानकर वहां की रानी अहिल्या बाई ने खुदाई शुरू करवाई। खुदाई के बाद यहां से एक मूर्ति निकली, जिसे मंदिर में स्थापित करवाया गया, जिस स्थान पर खुदाई की गई वहां अब एक जलकुंड बना है। मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के कारण यहां भक्तों की कतार लगती है। श्रद्धालु अपने मन से यहां पर खूब दान करते हैं। आपको बता दें यहां पर ऑनलाइन दान देने की भी सुविधा उपलब्ध है।

मान्यता हैं कि जाे भक्त यहां अपनी मन्नत मांगने के लिए गणेश भगवान की प्रतिमा की पीठ पर उलटा स्वस्तिक चिह्न बनाते हैं। और जब मन्नत पूरी हो जाती है तब यहां आकर सीधा स्वस्तिक बनाते हैं, जिसके बाद भक्त भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया जाता हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश की अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित हैं। यहां पर रोजाना भक्तों की लंबी कतारें लगी रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें