Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचांग और शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर 2023

October 23, 2023

पंचांग और शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर 2023

शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि आज दिन भर है। पंचांग के अनुसार, महानवमी तिथि संध्याकाल 05 बजकर 44 मिनट तक है। इसके पश्चात, आश्विन माह की दशमी शुरू हो जाएगी। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। साधक नवरात्र की नवमी तिथि पर संध्याकाल तक मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 44 मिनट पर
चंद्रोदय- दिन 02 बजकर 22 मिनट पर
चंद्रास्त- देर रात 01 बजकर 16 मिनट पर

पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 43 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

अशुभ समय
राहु काल – सुबह 07 बजकर 51 मिनट से 09 बजकर 16 मिनट तक
गुलिक काल – दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक
दिशा शूल – पूर्व

ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल
मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

शुभ योग
नवरात्र की महानवमी तिथि पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, बालव, कौलव और तैतिल करण जैसे शुभ करण के योग बन रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज देवों के देव महादेव संध्याकाल अर्थात नवमी तिथि तक आदिशक्ति मां गौरी के साथ रहेंगे। अतः बेहद शुभ योग है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें