Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोर का आपके सपने में आना देता है ये संकेत, जीवन में होगा सुख समृद्धि का आगमन

February 26, 2024

मोर का आपके सपने में आना देता है ये संकेत, जीवन में होगा सुख समृद्धि का आगमन

बहुत से पंछियो में से एक मोर भी है जो बेहद खूबसूरत होने के कारण जाना जाता है। जिसे हर को बहुत पसंद करता है यह अपने कई रंगो को कारण लोगो को बहुत पसंद किया जाता है।अगर हम कहीं घूमने जातें है तो रास्ते में कही मोर दिख जाये तो उसे देख मन बहुत खुश हो जाता है। इतना ही नहीं कई लोग तो मोरपंख अपने घरों में भी रखते हैं।

वैसे भी मोर का दिखना अच्छा माना जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अ‍गर यही बेहद सुंदर द‍िखने वाला पाक्षी मोर आपके सपने में आपको नजर आए, तो इसके क्‍या मायने हैं? अगर लगतार आपको अपने सपने में मोर नजर आ रहा है तो आपको बता दे कि, ये एक बहुत ही शुभ संकेत हो सकता है।

वही ज्योतिष और वास्तु की माने तो, सपने में मोर द‍िखता है तो ये काफी शुभ है। आपके जीवन मैं लक्ष्मी जी की, विष्णु जी की कृपा बनी हुई है। इससे संकेत म‍िलता है कि कहीं न कहीं से आपको पैसों का लाभ हो सकता है या किसी समस्या से आप जूझ रहे थे। तो उससे आपको मुक्‍त‍ि म‍िल सकती है। इसके इलावा आपको ये भी समझने की जरूरत है

कि ये सपना क‍िस वजह से आया है। कहीं आपने सोने से पहले क‍िसी फिल्‍म में मोर देखा हो या कहीं मोर द‍िखा हो और वह आपके सपने में आ गया है। या बार-बार आपको मोर सपने में आ रहे हैं। हालांकि अगर आपको ऐसे भी मोर द‍िखा है तो ये शुभ ही है, क्‍योंकि मोर का नजर आना शुभ ही माना जाता है। वैसे भी ज्‍योत‍िष और वास्‍तु में धन-लाभ के ल‍िए मोरपंख के कई उपाय बताए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें