Site icon Dainik Savera Times

कम उम्र में धनवान बनते हैं ऐसे लोग, जिनकी हथेली पर होंगे ये लकी निशान

ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं, हाथ में मौजूद उन चिह्नों के बारे में, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति कम उम्र में ही धनवान बन जाता है। साथ ही वह अकूत धन-दौलत का मालिक होता है।

आइए जानते हैं इन भाग्यशाली चिह्नों के बारे में…

1. हथेली में कमल का चिह्न
हाथ में कमल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह चिह्न होता है, वह अकूत धन संपत्ति का मालिक होता है। साथ ही समाज में उसको मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।

2. पद्म का निशान:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार धनवान लोगों के हाथ में पद्म का निशान होता है। ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये लोग दूरदर्शी और मेहनती होते हैं।

3. हाथ में कलश का चिह्न:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में कलश का चिह्न होता है वह व्यक्ति आस्तिक होता है। साथ ही ये लोग अति धनवान होते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है।

4. हथेली में हो त्रिभुज का निशान:
हथेली में त्रिभुज का निशान बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान होता है, वो लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में व्यापार में अच्छा नाम कमा लेते हैं। साथ ही व्यक्ति के करियर, वैवाहिक जीवन, सेहत, भविष्य, व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है।

Exit mobile version