Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Meen Yearly Horoscope 2026: मीन राशि वालों की शादी और करियर के नए दरवाजे खुलेंगे, पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल

January 1, 2026

Meen Yearly Horoscope 2026: मीन राशि वालों की शादी और करियर के नए दरवाजे खुलेंगे, पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल

Meen Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं। गुरु को ज्ञान, अध्यात्म, गुरु, वृद्धि, धन और सम्मान का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु शुभ होते हैं, उन्हें समाज में मान–सम्मान, तरक्की और समृद्धि मिलती है। 1 जनवरी 2026 की गोचर कुंडली के अनुसार ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी। आइये इसे विस्तार से जानते हैं…

-लग्न भाव में शनि देव बैठे हैं – यानी साढ़ेसाती का प्रभाव जारी रहेगा।

-27 जुलाई को शनि वक्री होंगे।

-तीसरे भाव में उच्च के चंद्रमा व गुरु ग्रह स्थित हैं।

-2 जून को गुरु पंचम भाव में प्रवेश करेंगे – यह समय लाभकारी होगा।

-छठे भाव में केतु ग्रह।

-दशम भाव (कर्म भाव) में सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध की युति – इससे बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग बना हुआ है।

-बारहवें भाव में राहु ग्रह।

-यह ग्रह स्थिति बताती है कि साल 2026 आपके लिए नए अवसर, प्रगति और कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

मैरिज और रिलेशनशिप
मीन राशि वालों के लिए रिश्तों में बेहतरी दिखाई दे रही है। जातक रोमांटिक और भावुक रहेंगे। विवाह के योग अच्छे हैं। अच्छा जीवनसाथी मिलेगा। प्रेम में अच्छा समय है। पार्टनर की वजह से भाग्य उदय होगा। चने की दाल का दान करना चाहिए। गुरुवार को पीला दाल दान करें।

काम–कारोबार और बिज़नेस 

-साल 2026 मीन राशि वालों के लिए काम और कारोबार के हिसाब से अच्छा रहेगा।

-गुरु ग्रह पूरे साल मजबूत स्थिति में रहेंगे और लाभ देंगे।

-जून के बाद नया काम शुरू करना शुभ रहेगा।

-नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई नौकरी या ग्रोथ मिल सकती है।

किन क्षेत्रों के लिए खासतौर पर अच्छा साल

-कला, संगीत, मीडिया

-वकील व न्याय क्षेत्र

-राजनीति

-इंजीनियरिंग और टेक्निकल क्षेत्र

कब रहें सावधान?

-15 फरवरी से 15 अप्रैल – काम में रुकावट या तनाव आ सकता है।

-18 सितंबर से 12 नवंबर – किसी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें।

-यदि आपकी महादशा / अंतर्दशा गुरु, मंगल या बुध की चल रही है – तो अतिरिक्त लाभ की संभावना है।

करियर और शिक्षा – विद्यार्थियों के लिए 2026

-छात्रों के लिए 2 जून से समय बहुत शुभ रहेगा।

-पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम – सब में सफलता की संभावना है।

-विदेश जाकर पढ़ने की संभावना भी बन सकती है।

-साल के बीच में स्थान परिवर्तन या नई जगह शिफ्ट होने के योग हैं।

वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध

-इस साल गुरु केंद्र में हैं और सप्तम भाव (शादी–संबंध) पर दृष्टि डाल रहे हैं, इसलिए

-विवाह और रिश्तों के लिए अच्छा साल है।

-शादीशुदा जीवन में समझ और प्रेम बना रहेगा।

-प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय, रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।

सावधानी

-जुलाई से अक्टूबर के बीच तनाव बढ़ सकता है।

-इस समय गुस्सा, ईगो और गलतफहमियों से बचें।

स्वास्थ्य – मीन राशि 2026

साल की शुरुआत स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छी रहेगी, कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती।

लेकिन इन समयों में सावधान रहें –

-15 फरवरी से 16 अप्रैल – सूर्य का शनि व राहु से संबंध बनेगा, इसलिए स्वास्थ्य गिर सकता है।

-18 सितंबर से 12 नवंबर – मंगल नीच के होंगे, चोट–खतरा, थकान या तनाव हो सकता है।

इस दौरान लापरवाही न करें, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, खान–पान और नींद पर ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें