Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुड़हल के पौधे को घर में लगाने से होगी आर्थिक परेशानियां दूर, रखिए इन बातों का खास ध्यान

February 15, 2023

गुड़हल के पौधे को घर में लगाने से होगी आर्थिक परेशानियां दूर, रखिए इन बातों का खास ध्यान

अक्सर हम अपने घरों में पेड़-पौधे और फूल लगाते हैं जिससे हमारा घर सुंदर दिखे। फूलों को देखकर हमारा मन बहुत उत्साहित हो जाता है ओर दिल को सूूकुन देता है। पेड़ -पौधों और फूलों के बारे में वास्तु शास्त्र के आनुसार कई जानकारियां दी गई हैं। इनके द्वारा फूलों को घर में लगाने से घरों में आर्थिक तंगी दूर होती है और आपके ग्रहों को भी मजबूत करते हैं। हमारी प्रकृति में कई तरह के फूल देखने को मिलते हैं जिनमें से एक फूल गुड़हल का भी है जिनके उपायों के बारे में वास्तु शास्त्र द्वारा यह बताया गया है के गुड़हल के पौधे को घर में लगाने से आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं और यह फूल माता लक्ष्मी के भी प्रिय माने जाते हैं। इसी के साथ इसके कुछ उपाय भी बताए गए है जिन्हें करने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते है इनके कुछ उपायों के बारे में:

सूर्य दोष के लिए –
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो ऐसे में उस व्यक्ति को अपने घर की पूर्व दिशा की तरफ गुड़हल का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की स्थिति मजबूत होगी और कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होने से आर्थिक समस्याएं नहीं आएंगी।

मंगल दोष के लिए –
मंगल ग्रह की स्थिति कुंडली में ठीक ना होने से विवाह में देरी होना स्वभाविक है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो उसे अपने घर में गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।

मां लक्ष्मी को करें अर्पित –
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुड़हल का फूल माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। ऐसा मानते हैं कि माता लक्ष्मी पर गुड़हल के फूल अर्पित करने से घर के सदस्यों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता और घर में सदैव धनधान्य बना रहता है।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए –
वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड़हल का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. इसलिए अपने घर के आंगन में गुड़हल का पौधा लगाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

बिजनेस और करियर के लिए –
वास्तु शास्त्र के अनुसार माना गया है कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी नौकरी या बिजनेस में समस्याएं लगातार आ रही हैं, या फिर कोई काम बनते बनते रुक जाता है तो ऐसे में उस व्यक्ति को प्रातः काल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और साथ में गुड़हल का फूल भी अर्पित करना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से नौकरी और बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें