Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज के दिन इन सरल उपाय से करें मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न, मिलेगा लाभ

December 16, 2022

आज के दिन इन सरल उपाय से करें मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न, मिलेगा लाभ

आज का दिन मां लक्ष्मी जी को अर्पित किया जाता है। आज के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है और आपकी बहुत सी समस्या कम हो जाती है। मां लक्ष्मी को धन, सौभाग्य व सुख-समृद्धि की देवी माना गया हैं। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने से ना सिर्फ धन-संपन्नता में वृद्धि होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है। आइए जानते है आज के दिन किस तरह से हम मां लक्ष्मी जी को कर सकते है प्रसन्न:

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार को मां लक्ष्मी की उपासना से दोगुना फल प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सवेरे जरूर उठें। स्नान करने के बाद लाल रंग के कपड़े पहनकर मंदिर जाएं। मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर लाल रंग का तिलक लगाएं और अपने माथे पर भी लगाएं। मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें और धूप-अगरबत्ती करें। मां लक्ष्मी को लाल चुनरी, सिंदूर व चूड़ियां अर्पित करें। शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी जी की आरती कर पूजा संपन्न करें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करेंगी।

अपनाएं ये उपाय
– शास्त्रों में शुक्रवार से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी का भोजन कराना शुभ होता है, इससे धन की समस्या समाप्त होती है।

– शुक्रवार के दिन एक मिट्टी के दीपक में दो कपूर जलाकर उसे घर में घुमाना चाहिए, इससे घर में बुरी शक्तियों का प्रभाव खत्म होता है।

– शुक्रवार को ग्रां ग्रीं ग्रूं सह शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती है और घर में सुख-शांति रहती है।

– शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में अपार सफलता प्राप्त होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें