Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों से करें भगवान शिव जी को प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद

February 9, 2023

महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों से करें भगवान शिव जी को प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद

हर साल महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी दिन शनिवार को मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मा​ह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवन शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। बहुत से लोग इस दिन भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते है और भगवान शिव जी की पूजा अर्चना भी करते है। आज हम आपको भगवान शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के कुछ सरल मंत्रो को पूजा सामग्री के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है:

महाशिवरात्रि 2023 पूजा सामग्री
1. शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग, बेलपत्र
2. भांग
3. धतुरा
4. मदार पुष्प, फूलों की माला
5. शमी के पत्ते
6. कमल और सफेद फूल
7. गंगाजल, महादेव के लिए वस्त्र
8. गाय का दूध, दही, शक्कर
9. जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
10. इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान, सुपारी
11. शहद, बेर, मौसमी फल, खस
12. मौली, रक्षासूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन
13. महाशिवरात्रि व्रत कथा, शिव चालीसा, शिव आरती की पुस्तक
14. भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी, मालपुआ आदि.
15. पूजा के बाद हवन सामग्री
16. परिमल द्रव्य, रत्न, आभूषण
17. दान के लिए कंबल, वस्त्र, अन्न, गुड़, घी, फल आदि.
18. माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री, साड़ी.
19. आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर.

महाशिवरात्रि 2023 पूजा मुहूर्त
18 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त रात में 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक है. इसके आलावा आप सूर्योदय काल से पूरे दिन महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं. शिव पूजा में राहुकाल आदि नहीं देखा जाता है.

महाशिवरात्रि पूजा मंत्र
महाशिवरात्रि की पूजा के लिए शिव जी का पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय सबसे प्रभावशाली मंत्र है. जब आप पूजा प्रारंभ करें तो इस मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर पूजन सामग्री एक-एक करके अर्पित करें. यदि आप पूरी पूजा सामग्री का प्रबंधन न कर पाएं तो आप शिव जी को बेलपत्र, एक लोटा साफ जल, अक्षत्, सफेद फूल, चंदन अर्पित करके भी प्रसन्न कर सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें