Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदोष व्रत: कल रखा जा रहा है इस साल का आखरी प्रदोष व्रत, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

December 20, 2022

प्रदोष व्रत: कल रखा जा रहा है इस साल का आखरी प्रदोष व्रत, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

21 दिसंबर 2022 दिन बुधवार यानि के कल इस साल का आखरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव जी को समर्पित किया जाता है। आपको बता दे कि आखरी प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं इसीलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जाता है के प्रदोष व्रत के दिन कुछ गलतियां हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। तो आइए जानते है क्या है:

प्रदोष व्रत पर क्या ना करें
– महिलाओं का शिवलिंग छूना प्रतिबंधित
धर्म शास्त्रों के मुताबिक प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना तो हर व्यक्ति कर सकता है, लेकिन शिवलिंग को स्पर्श केवल पुरुष को ही करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार इस दिन महिलाओं द्वारा शिवलिंग को छूने से माता पार्वती नाराज हो सकती हैं, इसलिए महिलाओं को इस दिन शिवलिंग को स्पर्श नहीं करना चाहिए.

– हल्दी न चढ़ाएं
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को हल्दी चढ़ाने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग को पुरुषत्व से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए शिवलिंग पर हल्दी का तिलक नहीं करना चाहिए. आप शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, गंगाजल, दूध, चंदन, भस्म चढ़ा सकते हैं.

– इन चीजों को न चढ़ाएं
प्रदोष व्रत वाले दिन भगवान शंकर को केतकी के फूल, तुलसी की पत्तियां, नारियल का पानी, शंख का जल, कुमकुम या सिंदूर चढ़ाने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार इन चीजों को चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ रुष्ट हो सकते हैं.

– इन चीजों से भी करें परहेज
पुराणों के अनुसार प्रदोष व्रत रखने वाले व्यक्ति को कुछ खास चीजें खाने से भी बचना चाहिए. महिलाओं को बैगन, पत्तेदार सब्जियां, लहसुन, प्याज, मांस या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा पुरुषों को भी तामसिक भोजन करने की मनाही है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें