Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: वृष और कन्या राशि के लिए खास रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

March 26, 2026

आज का राशिफल: वृष और कन्या राशि के लिए खास रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए उत्साह, प्रगति और अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत भी है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल…

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपने काम करेंगे। व्यस्त रहेंगे लेकिन यही व्यस्तता आपको आगे बढ़ाएगी। विरोधी भी आज आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

वृष राशि

व्यापार और कामकाज के लिए दिन अच्छा है। अगर आप किसी काम के लिए यात्रा, योजना या नई शुरुआत करते हैं तो फायदा मिल सकता है। मेहनत करेंगे तो रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप जो भी काम सोचेंगे या शुरू करेंगे, उसमें सुधार और सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस और नौकरी दोनों में अच्छा समय है।

सिंह राशि

खासकर खेती, कृषि उपकरण, बीज, खाद या रोजमर्रा के सामान से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी और काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। अधिकारियों का व्यवहार नरम रहेगा, जिससे आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोशिश जारी रखें।

तुला राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। हर क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आप मेहनत करेंगे और भागदौड़ करेंगे तो आपके काम अच्छे परिणाम देंगे।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर का खाना कम खाएं और यात्रा से बचने की कोशिश करें।

धनु राशि

कामकाज सामान्य रहेगा और संतोषजनक परिणाम मिलेंगे लेकिन गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि

आज आपको अपने विरोधियों और गलत लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उनकी संगत आपके लिए परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ राशि

आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। पूजा-पाठ, भजन, कथा या धार्मिक किताबें पढ़ने में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और बड़े लोगों का सहयोग भी मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें