Rashifal 27 January 2026: मेष राशि – आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी भी नए काम में बड़ों की सलाह लाभकारी होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। करियर को लेकर फोकस बनाए रखें और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें।
वृषभ राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। दिनचर्या संतुलित रहेगी और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेवजह की बहस से दूरी बनाकर रखें।
मिथुन राशि
आज थोड़ा भागदौड़ भरा दिन रह सकता है। कोई जरूरी काम अटक सकता है, लेकिन धैर्य रखें। पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। वाणी पर संयम रखने से स्थितियां बेहतर रहेंगी।
कर्क राशि
दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस और नौकरी में सफलता के योग हैं। पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें- भद्रा की छाया में होगा होलिका दहन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। पढ़ाई और ज्ञानवर्धन में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि
उत्साह से भरा दिन रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यप्रणाली में बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
तुला राशि
जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे। कोई अहम फैसला ले सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
खुशियों भरा दिन रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 27 जनवरी 2026
धनु राशि
आज रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। घर में शुभ कार्य की संभावना है।
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। यात्रा संभव है और सुखद रहेगी।
कुंभ राशि
कामकाज में सफलता मिलेगी। लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। विरोधी सक्रिय नहीं रहेंगे।
मीन राशि
आज का दिन संतुलित रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...