धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। बता दें कि धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और सफलता मिलती है। रविवार को कुछ आसान उपाय करने से नौकरी में तरक्की, पिता का सहयोग और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना की जाती है। आइए खबर में जानते हैं रविवार के कुछ खास उपाय…
रविवार के दिन करें ये 11 उपाय
1. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के लिए: रविवार की रात सोने से पहले सिरहाने के पास दो कपूर और थोड़ी रोली रखें। सोमवार सुबह कपूर जलाएं और रोली को पानी में मिलाकर सूर्यदेव को चढ़ाएं।
2. पिता से आर्थिक मदद के लिए: रविवार को सूर्यदेव के मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का 11 बार जाप करें। इसके बाद पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
3. मनचाही जगह पर ट्रांसफर के लिए: रविवार को पानी में थोड़े बाजरे के दाने मिलाकर सूर्यदेव को चढ़ाएं। इसके बाद सूर्य मंत्र का 11 बार जाप करें।
ये भी पढ़ें:
4. करियर में तरक्की के लिए: अपने पिता को एक मुट्ठी चावल दें और ‘ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।
5. अच्छी सेहत के लिए: रविवार को ‘ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
6. पिता से रिश्ते अच्छे करने के लिए: सूर्यदेव के ‘ॐ ह्रां ह्रीं हौं सः सूर्याय नमः’ मंत्र का 51 बार जाप करें।
7. घर में खुशहाली के लिए: रविवार सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय ‘ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं’ मंत्र का जाप करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

