Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में हो रही तंगी… तो जान लें पेड़-पौधे लगाने की सही दिशा, वास्तु दोष होंगे दूर, चमकेगा भाग्य

November 30, 2024

घर में हो रही तंगी… तो जान लें पेड़-पौधे लगाने की सही दिशा, वास्तु दोष होंगे दूर, चमकेगा भाग्य

Remove Vastu Defects : घर की डेकोरेशन के साथ-साथ पेड़-पौधों की हिन्दू धर्म में धार्मिक मान्यता है। पेड़-पौधों की हरियाली घर की खूबसूरती बढ़ाती है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। बता दें कि, हिन्दू धर्म में देवी देवताओं के साथ पेड़-पौधों की भी पूजा की जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगतें है तो आपको इसका बहुत अच्छा परिणाम मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अगर आप ऐसे ही बिना कोई जानकारी के कहीं भी पौधे लगतें है तो इसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों से जुड़े कई नियम बताये गए है।

Remove Vastu Defects

# घर पर लगाने से पेड़-पौधे कुंडली पर कैसे पड़ता है प्रभाव:

-घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं ये पौधे:

घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी, प्लांट, धनिया, हल्दी, लिली,केला, हरी घास, मनी,आंवला, गेंदा, शमी, और पुदीना लगाना शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यता है कि इन पौधों को दिशा अनुसार लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर पर लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। कारोबार में भी वृद्धि होती है।

-उत्तर दिशा दिशा में लगाएं पौधे:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता प्रभाव पड़ता है और करियर में भी खूब सफलता मिलती है। ग्रह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है।

-दक्षिण या पश्चिम दिशा में :

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में मोगरा और चमेली के फूल लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही पीपल के पेड़ को घर से दूर पश्चिम दिशा की ओर खुले स्थान पर लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की के कई अवसर मिलते हैं और जीवन सुख-सुविधाओं से व्यतीत होता है।

-उत्तर-पश्चिम दिशा:

इस दिशा में बेल का पौधा लगाने से घर से नकारात्मकता को दूर करता है। वास्तु दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। रुके हुए काम बनते है।

Remove Vastu Defects

ये पौधे लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान:

-घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में हमेशा छोटे पौधे लगाने चाहिए। जैसे कि, तुलसी, गेंदा, शमी, मनी प्लांट,केला, आंवला, धनिया, हल्दी, हरी दूब, लिली और पुदीना लगाना शुभ माना जाता है।

-शनिदेव की कृपा पाने के लिए घर के उत्तर-पूर्व कोने में शमी का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही कई दुखों से मुक्ति मिलती है।

-घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार के बाईं ओर इस पौधे को लगाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें