Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज शरद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

October 25, 2026

आज शरद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क : हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसे रास पूर्णिमा और कोजागरा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं। कहा जाता है कि जो लोग इस रात जागकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मिथिलांचल में कोजागरा का पर्व खास तरीके से मनाया जाता है। यहां नवविवाहित जोड़ों के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर घर में भोज का आयोजन किया जाता है। ससुराल पक्ष की ओर से नवविवाहितों को नए कपड़े और गहने दिए जाते हैं। साथ ही लोगों के बीच पान और मखाने भी बांटे जाते हैं। बंगाल में भी कोजागरा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।

क्या है कोजागरा का महत्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर सवार होकर धरती पर आती हैं। कहा जाता है कि देवी इस रात देखती हैं कि कौन जागकर उनकी पूजा कर रहा है। कोजागरा का अर्थ है- ‘कौन जाग रहा है?’ इसी वजह से इस रात लोग जागकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 आसान उपाय

1. घर के मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली

शरद पूर्णिमा के दिन घर की अच्छी तरह सफाई करें। शाम को मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाएं और रोली या हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ होता है।

2. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कनकधारा स्तोत्र या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति आती है।

3. रात में करें मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप

कोजागरा की रात जागकर मां लक्ष्मी के भजन गाएं और उनके मंत्रों का जाप करें। आप इस मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं:

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले महालक्ष्म्यै नमः।

मान्यता है कि श्रद्धा के साथ मंत्र जाप करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

4. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करें। पूजा में कमल का फूल, मखाना, कौड़ी और कमलगट्टा चढ़ा सकते हैं। इसके साथ दीपक जलाकर देवी-देवताओं से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।

5. गरीबों को दान करें

इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को भोजन, कपड़े या अन्य जरूरी चीजें दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दान-पुण्य करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

शरद पूर्णिमा पर इन बातों का रखें ध्यान

शरद पूर्णिमा के दिन घर को साफ रखें और पूरे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करें। रात में जागकर भजन-कीर्तन कर सकते हैं। हालांकि, अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें