Saturday Remedies: साल 2025 का आखिरी शनिवार आज 27 दिसंबर को पड़ रहा है और यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सुबह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जबकि सुबह 9 बजकर 10 मिनट के बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ प्रभाव शुरू हो जाएगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी शनिदेव को माना जाता है, इसलिए इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, साल के अंतिम शनिवार पर किए गए शनि संबंधी उपाय आर्थिक स्थिति, करियर, पारिवारिक जीवन और कानूनी मामलों में राहत दिला सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और प्रभावी उपाय।
आर्थिक उन्नति के लिए उपाय
यदि आप धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो शनिवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें। उस पर सरसों के तेल की एक बूंद लगाकर शनि मंदिर में अर्पित करें और शनिदेव से मन ही मन प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
शत्रु बाधा से मुक्ति पाने का उपाय
जो लोग विरोधियों या शत्रुओं से परेशान हैं, वे शनिवार को एक पत्थर पर कोयले से शत्रु का नाम लिखें और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक माना जाता है।
संतान की उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा में आ रही रुकावट
यदि संतान की पढ़ाई या विदेश जाने में अड़चन आ रही हो, तो शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः” का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
नए व्यापार में सफलता के लिए
जो लोग नया व्यवसाय शुरू कर चुके हैं और कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, उन्हें शनिवार को स्नान के बाद आक (मदार) के पौधे की रोली और चावल से पूजा करनी चाहिए। यह उपाय व्यापार में स्थिरता लाने वाला माना जाता है।
कार्यों में निरंतर सफलता बनाए रखने के लिए
शनिवार के दिन नीम के पेड़ के पास जाकर प्रणाम करें और उसकी जड़ में जल अर्पित करें। यह उपाय कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों को दूर करने में मदद करता है।
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद
यदि पैतृक जमीन या जायदाद को लेकर परेशानी चल रही हो, तो आटे से दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल डालें और शनिदेव के सामने जलाएं। इससे लंबे समय से चले आ रहे विवाद शांत हो सकते हैं।
अधिकारियों से संबंध बेहतर बनाने के लिए
अगर उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे नहीं हैं, तो शनिवार को किसी लोहार से लोहे की वस्तु खरीदकर घर की पश्चिम दिशा में रखें। इसे संबंधों में सुधार का प्रतीक माना जाता है।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत
कानूनी मामलों में फंसे लोग शनिवार को काले तिल लेकर नीम के पेड़ की जड़ में मिट्टी खोदकर दबा दें। यह उपाय न्याय मिलने की संभावनाएं बढ़ाता है।
सरकारी कामों में अड़चन
सरकारी दफ्तरों से जुड़े कार्यों में परेशानी हो रही हो तो शनिवार को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे कार्यों में गति आने की मान्यता है।
वैवाहिक जीवन की समस्याओं के लिए
दांपत्य जीवन में तनाव होने पर शनिवार को काला सुरमा लेकर किसी निर्जन स्थान पर दबा दें। इसे आपसी मतभेद कम करने वाला उपाय माना जाता है।
मेहनत के अनुसार फल पाने के लिए
अगर जीवन में संघर्ष अधिक है और मेहनत का फल देर से मिलता है, तो शनिवार को एक मुट्ठी काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें और शनिदेव का ध्यान करें।
ये भी पढ़ें: America में बर्फीले तूफान ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, रद्द हुईं 1802 फ्लाइटें, 22349 में विलंब
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को करने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...