Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

धनतेरस पर शनि, राहु और केतु न करें निराश, भूलकर भी न खरीदें ये कुछ वस्तुए

November 8, 2023

धनतेरस पर शनि, राहु और केतु न करें निराश, भूलकर भी न खरीदें ये कुछ वस्तुए

इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन कुबेर देवता जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन कुबेर देवता जी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। वैसे तो माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है।

मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान कुबेर जी की पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं आती। अगर धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की विधि विधान से पूजा की जाए तो घर में खुशहाली, बिजनेस में बढ़ोतरी और यश प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन कुछ भूलकर भी कुछ वस्तुओ को नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है की स्टील, लोहा, एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी करने से शनि, राहु और केतु निराश हो जाते है।

धनतेरस पर न खरीदें शनि, राहु और केतु से संबंधित वस्तुएं
ज्योतिषाचार्य भट्ट का कहना है कि धनतेरस के दिन शुभ फल देने वाले वस्तुओं की खरीदारी करते हैं. इस दिन स्टील, लोहा, एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी करने से बचना चाहिए. लोहे का संबंध शनि ग्रह से है और एल्युमिनियम का संबंध पाप ग्रह राहु से है. स्टील का संबंध राहु, केतु और शनि से माना जाता है. धनतेरस के दिन आपको राहु, केतु और शनि से जुड़ी वस्तुओं को घर नहीं लाना चाहिए. ये तीनों ही ग्रह अशुभ फल देने वाले माने जाते हैं, हालांकि कुंडली में इनकी स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं.

We are now on WhatsApp. Click to join.

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?
1. सोना: धनतेरस पर सोने के सिक्के, सोने के आभूषण आदि की खरीदारी करें. इसको माता लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं और इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जो शुभ फलदायी माना जाता है.

2. चांदी: धनतेरस के दिन आप चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीद सकते हैं. इसका संबंध चंद्रमा से है. यह आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाला होता है.

3. पीतल: धनतेरस पर आप पीतल की वस्तुएं खरीद सकते हैं. यह भगवान धन्वंतरि का प्रिय धातु भी है और धनतेरस पर धन्वंतरि जयंती भी मनाते हैं. पीतल का संबंध गुरु ग्रह से है. यह शुभ माना जाता है.

इसके अलावा आप चाहें तो तांबे से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. धनतेरस पर नमक, साबुत धनिया, झाड़ू आदि की भी खरीदारी की जाती है. नमक नकारात्मकता को दूर करता है, जबकि झाड़ू और धनिया का संबंध माता लक्ष्मी से है.

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?
धनतेरस के अवसर पर कांच, चीनी मिट्टी, प्लास्टिक, लोहा, स्टील, एल्युमिनियम से बनी वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए. इसके अलावा आपको काला कंबल, काले वस्त्र, नीले रंग के कपड़े आदि नहीं खरीदना चाहिए. इनका संबंध शनि, राहु और केतु से है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें