Site icon Dainik Savera Times

Sawan 2025 : नीलकंठ पक्षी का महादेव से है संबंध… दर्शन से बन जाते हैं सारे काम

Sawan 2025 : नई दिल्ली। भगवान शिव को प्रिय सावन मास का आरंभ 11 जुलाई से हो रहा है। सावन शिव भक्ति का महीना है। नीलकंठ पक्षी का भी महादेव से खास कनेक्शन है।मान्यताओं के अनुसार, नीलकंठ पक्षी को नीलकंठेश्वर के शांत और मंगलकारी स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। इस माह में नीलकंठ पक्षी का दर्शन अत्यंत शुभ माना जाता है। यह समय शिव भक्ति, व्रत और पूजा का विशेष महीना माना जाता है।

भगवान शिव से नीलकंठ पक्षी का क्या है संबंध

नीलकंठ पक्षी का नाम सुनते ही भगवान शिव की याद आती है। मान्यता है कि यह पक्षी महादेव के शांत और सौम्य रूप का प्रतीक है। इसलिए सावन के महीने में अगर किसी को यह पक्षी दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है।

नीलकंठ पक्षी को देखना क्यों शुभ माना जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी को नीलकंठ पक्षी दिखाई दे जाए तो इसे सौभाग्य और शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव के आशीर्वाद से ही किसी को नीलकंठ पक्षी का दर्शन होता है।

समुद्र मंथन के समय हलाहल नामक विष निकला

पुराणों में एक कहानी आती है – जब देवताओं और राक्षसों ने समुद्र मंथन किया, तो उसमें से सबसे पहले भयंकर विष (हलाहल) निकला। यह विष पूरी सृष्टि को नष्ट कर सकता था।
तब भगवान शिव ने इस विष को पी लिया और उसे अपने गले में ही रोक लिया, जिससे उनका गला नीला हो गया। तभी से उन्हें “नीलकंठ” कहा जाने लगा।

भगवान शिव का शांत और शुभ रूप

श्रीमद्भागवत में बताया गया है कि नीलकंठ शिव का सौम्य और त्रिनेत्री रूप है। उनके इस रूप को “शितिकंठ” और “त्रिलोचन” भी कहा गया है। नीलकंठ पक्षी का शांत स्वभाव और नीला रंग भगवान शिव की इसी छवि से जुड़ा हुआ माना जाता है।

पुराणों और उपनिषदों में नीलकंठ का महत्व

‘खगोपनिषद्’ नाम के ग्रंथ में नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का ही रूप बताया गया है। यह पक्षी शुभता, सुख, शांति और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।
मान्यता है कि अगर सावन में कोई उड़ते हुए नीलकंठ पक्षी को देख ले, तो उसे विशेष और अक्षय फल मिलता है।

नीलकंठ – शिव का पृथ्वी पर रूप

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव नीलकंठ पक्षी का रूप लेकर धरती पर विचरण करते हैं। इसलिए यह पक्षी न केवल शिव का प्रतीक, बल्कि उनका प्रतिनिधि भी माना जाता है।

सपने में नीलकंठ दिख जानें का मतलब जल्द ही जीवनसाथी मिलने की उम्मीद

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी को सपने में नीलकंठ पक्षी दिखाई दे, तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। यह सपना इस बात का इशारा करता है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है और आपको सफलता मिलने वाली है। अगर कोई अविवाहित व्यक्ति यह सपना देखता है, तो यह माना जाता है कि उसकी शादी में आ रही अड़चनें दूर होंगी और जल्दी ही उसे जीवनसाथी मिलेगा।

 

Exit mobile version