Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि के दौरान इस बार 26 सितंबर को शुक्रवार का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष अनुसार इस दिन स्थायीजय योग और विशाखा नक्षत्र का मेल जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मान्यता है कि कुछ विशेष उपाय करने से करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में उन्नति मिल सकती है।
आर्थिक प्रगति के लिए
यदि आप अपनी आर्थिक तरक्की को स्थायी बनाना चाहते हैं, तो शुक्रवार को हल्दी की पाँच साबुत गांठ और एक रुपये का सिक्का पीले कपड़े में बांधकर घर के मंदिर में रखें। गुरु या इष्टदेव का ध्यान करते हुए घी का दीपक जलाएं। दीपक बुझने के बाद वह कपड़ा तिजोरी या अलमारी में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता
किसी बिजनेस मीटिंग या खास काम पर जा रहे हों तो केसर या हल्दी का तिलक लगाकर निकलें। इसे शुभ माना जाता है और सफलता की संभावना बढ़ती है।
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए
स्नान के बाद हल्दी को पानी में घोलकर घर के मुख्य द्वार पर छोटे पैर के चिन्ह और दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं। देवी लक्ष्मी का ध्यान करने से घर की तिजोरी धन से भरी रहती है।
व्यापार में वृद्धि
शुक्रवार को भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाकर चंदन की खुशबू वाली धूप जलाएं और व्यापार में प्रगति की प्रार्थना करें। इससे व्यवसाय में वृद्धि होती है।
दांपत्य सुख के लिए
पति-पत्नी में मतभेद दूर करने हेतु शुक्रवार को केसरयुक्त खीर बनाकर श्री विष्णु को भोग लगाएं और ‘माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
घर निर्माण संबंधी बाधा दूर करने के लिए
घर बनाने या मरम्मत में आ रही परेशानी दूर करने हेतु भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। उनकी तस्वीर पर पुष्प और धूप अर्पित करें।
विदेश शिक्षा हेतु
विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करने के लिए अपने गुरु या माता-पिता का आशीर्वाद लें और ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:’ मंत्र का जाप करें।
सभी कार्यों में सफलता
सुबह स्नान के बाद भगवान नारायण का ध्यान करें और ‘ॐ नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र 11 बार जपें।
सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए
पीतल का बर्तन मंदिर में पूजकर रसोईघर में स्थापित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)