Sawan 1st Monday 2025 धार्मिक डेस्क : सावन का महीना शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है। यह माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस दौरान शिवभक्त व्रत-उपवास, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन के माध्यम से भोलेनाथ की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव अत्यंत सरल स्वभाव के देवता हैं और थोड़े से भाव से भी प्रसन्न हो जाते हैं। कहा जाता है कि उन्हें केवल जल चढ़ा देने मात्र से वे भक्त पर प्रसन्न हो जाते हैं।
इस सावन, यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनकी प्रिय चीजों का अर्पण अवश्य करें। इससे आपकी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो सकती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शिव को अर्पित करें ये 10 प्रिय चीजें:
1. भांग:
शिव को भांग अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करने का अर्थ है कि आप अपने अंदर की सभी नकारात्मकताओं और विकारों को शिव को समर्पित कर रहे हैं।
2. धतूरा:
धतूरा भी भगवान शिव का प्रिय पुष्प है। यह अर्पण करने से व्यक्ति बुरे विचारों और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाता है।
3. केसर:
केसर चढ़ाने से मन में शांति और धैर्य आता है। यह आत्मिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और जीवन में मधुरता लाता है।
4. भस्म और चंदन:
शिव के मस्तक पर भस्म और चंदन का लेप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे भक्त को समाज में मान-सम्मान मिलता है।
5. इत्र:
भगवान शिव को सुगंधित इत्र चढ़ाने से मन शांत होता है और चित्त निर्मल रहता है। यह मानसिक शांति और ध्यान में सहायक होता है।
6. घी:
घी ऊर्जा और तेज का प्रतीक है। शिव को घी अर्पित करने से आत्मविश्वास, सहनशक्ति और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
7. शहद और शक्कर:
शहद और शक्कर भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। इनके अर्पण से जीवन में मिठास, धन-संपत्ति और अच्छे संबंधों की प्राप्ति होती है।
8. दूध और दही:
दूध और दही अर्पित करने से शरीर निरोगी रहता है और मन गंभीर बनता है। यह शिव को शीतलता प्रदान करता है।
9. जल:
शिव को जल चढ़ाने से क्रोध, तनाव और अस्थिरता शांत होती है। यह साधक के स्वभाव में विनम्रता और शांति लाता है।
10. बेलपत्र:
बेलपत्र शिव का अत्यंत प्रिय पत्र है। त्रिफल युक्त बेलपत्र शिव को अर्पित करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

