Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vastu Tips: आप तो नहीं घर की इस दिशा में रखते जूते-चप्पल? एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा माहौल

May 6, 2026

Vastu Tips: आप तो नहीं घर की इस दिशा में रखते जूते-चप्पल? एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा माहौल

Vastu Tips: अक्सर लोग घर की साफ-सफाई पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन जूते-चप्पल रखने की दिशा और व्यवस्था को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पलों को इधर-उधर बिखेरकर रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसलिए जरूरी है कि इन्हें एक तय स्थान पर सलीके से रखा जाए।

कौन सी दिशा है सबसे सही?

वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, शू रैक रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा दक्षिण दिशा भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

घर में कहां रखें शू रैक?

जूते-चप्पलों की अलमारी रखने के लिए घर का मुख्य हॉल या बरामदे का दक्षिण-पश्चिम कोना सबसे बेहतर जगह मानी जाती है। यदि वहां जगह उपलब्ध न हो, तो इसे मुख्य द्वार के पास रखा जा सकता है। हालांकि ध्यान रखें कि शू रैक दरवाजे के अंदर नहीं, बल्कि बाहर की ओर होना चाहिए।

मुख्य द्वार पर रखने से क्यों बचें?

वास्तु के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर जूते-चप्पलों का ढेर लगाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर की तरक्की प्रभावित हो सकती है और धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

अगर मजबूरी में शू रैक दरवाजे के पास रखना पड़े, तो उसे हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। साथ ही, बंद होने वाली शू रैक का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है, जिससे नकारात्मक प्रभाव कम हो सके।

ये भी पढ़ें…

 

छोटा बदलाव, बड़ा असर

घर में सही दिशा और व्यवस्था अपनाकर न सिर्फ साफ-सफाई बनी रहती है, बल्कि सकारात्मक माहौल भी कायम रहता है। ऐसे में शू रैक की सही जगह चुनना भी उतना ही जरूरी है जितना घर का बाकी इंटीरियर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें