Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुपारी के सरल उपाय दूर करेंगे आपकी हर परेशानी

April 25, 2023

सुपारी के सरल उपाय दूर करेंगे आपकी हर परेशानी

अपने जीवन में सफलता पाने के लिए लोग बहुत कीच करते है लेकिन बहुत बार बहुत मेहनत करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती। बहुत बार ऐसा हमारे गलत वास्तु शास्त्र के कारण भी होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए हम कुछ सरल उपायों का सहारा भी ले सकते है। आज हम आपको कपूर उपाय के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे करने से आप अपने जीवन को सरल बना सकते है। आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

धन प्राप्ति के लिए
धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा में उपयोग की गई सुपारी को पूजा के बाद लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान पर रख लें. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से निजात मिलती है, और धन धान्य के भंडार भरे रहते हैं.

कार्यों में सफलता के लिए
यदि आप किसी विशेष काम से घर से बाहर निकल रहे हैं, और आप उस काम में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं. तो पूजा की एक सुपारी और एक लौंग भगवान गणेश के समक्ष लाल कपड़े में रखकर “ऊं गं गणपतए नम:” मंत्र का जाप करें और फिर से इसे अपने साथ रख कर ले जाएं. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से कार्य में बाधाएं नहीं आएंगी और सफलता प्राप्त होगी.

नौकरी-व्यापार में तरक्की
यदि आप भी नौकरी या फिर व्यापार में वृद्धि और तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं. तो शनिवार की रात पीपल के पेड़ की पूजा करके एक सुपारी और ₹1 का सिक्का अर्पित करें. अगले दिन सुबह पीपल के पेड़ से एक पत्ते में इसी सुपारी और सिक्के को रखकर घर लाकर, अपने धन स्थान पर रख दें. ऐसा करने से कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी और नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में तरक्की प्राप्त होगी.

बिगड़े काम बनेंगे
यदि बहुत दिनों से आपके कुछ काम अटके हुए हैं, किसी कारण से ये काम पूरे नहीं हो पा रहें हैं तो ऐसे में पान के पत्ते पर देसी घी में लाल सिंदूर मिलाकर स्वास्तिक बनाएं. इसके बाद एक कलावे में सुपारी लपेटकर इस पत्ते पर रख दें. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद इन सभी को एक लाल कपड़े में लपेट कर अपने घर के पूजा स्थान में रखें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें. ऐसा करने से आपके अटके हुए काम जल्दी ही बनने शुरू हो जाएंगे.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें