Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शारदीय नवरात्र से पहले सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा ring of fire…जानिए भारत में कब आएगा नजर

October 10, 2023

शारदीय नवरात्र से पहले सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा ring of fire…जानिए भारत में कब आएगा नजर

नेशनल डेस्क: 14 अक्टूबर को आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय नजारा नजर आने वाला है। साल 2012 के बाद पहली बार इस शनिवार (14 अक्तूबर) को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का आंशिक नजारा दिखाई देगा।

 

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण

आंशिक सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को ओरेगॉन के तट से टेक्सास खाड़ी तट तक देखा जा सकेगा। अमेरिका, मैक्सिको और दक्षिण और मध्य अमेरिका के कई देशों में लाखों लोग पश्चिमी गोलार्ध में इस दुर्लभ घटना का नजारा देख सकते हैं। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा और न ही इसका सूत्र यहां लगेगा। 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और 15 अक्तूबर की रात 2 बजकर 35 मिनट पर खत्म होगा, यानि जिस समय ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात होगी।

नासा ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो आंशिक सूर्य ग्रहण ओरेगॉन, नेवादा, यूटा, न्यू मैक्सिको, इडाहो, कोलोराडो, एरिजोना और टेक्सास के साथ-साथ कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, इसके बाद यह मैक्सिको और मध्य अमेरिका से होकर गुजरेगा, इसके बाद दक्षिण अमेरिका से गुजरेगा. आंशिक सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर में सूर्यास्त के समय खत्म होगा।

 

कब लगता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी से अपने सबसे दूर के बिंदु पर सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, इससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है, जिससे आकाश में सूर्य के प्रकाश का एक पतला घेरा या ‘आग का छल्ला’ दिखाई देता है, जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के इतना करीब होता है कि वह आकाश में सूर्य जितना बड़ा दिखाई देता है। आंशिक सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को ओरेगॉन के तट से टेक्सास खाड़ी तट तक देखा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें