Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, राशियों पर इस तरह होगा असर

April 19, 2023

20 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, राशियों पर इस तरह होगा असर

साल का पहला सूर्य ग्रहण कल 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 100 साल में एक बार होता है। इस सूर्य ग्रहण को ‘निंगालू’ के नाम से जाना जाता है। इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे है। पहला सूर्य ग्रहण कल 20 अप्रैल रहा है और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। आइए जानते है कल सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को प्रातः काल 7:04 पर लग रहा है और दोपहर 12:30 तक रहेगा. सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर मेष राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. क्योंकि 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या का दिन है और साल का पहला सूर्य ग्रहण भी अहम हो जाता है. क्योंकि ये मेष और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा जिसकी वजह से मेष राशि के जातकों पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा.

तो दूसरी तरफ सूर्य ग्रहण में वृष राशि, धनु राशि, मीन राशि के जातकों के लिए शुभ प्रभाव दिखेगा. इसके अलावा मकर राशि, कन्या राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि के जातकों पर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

जानिए उपाय
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन सभी राशि पर कोई ना कोई प्रभाव देखने को मिलेगा. लेकिन ग्रहण के विपरीत इस प्रभाव को कम करने के लिए पानी में तुलसी डालकर पिए . सूर्य ग्रहण के दिन हनुमान अष्टक हनुमान चालीसा हनुमान जी के मंत्रों का जप करना चाहिए .ऐसा करने से सभी राशि के जातकों पर शुभ फल मिलेगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें