Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Somwati Amavasya 2024: इस साल की आखिरी अमावस्या सोमवती अमावस्या पर इन 4 राशियों पर होगी भोलेनाथ की कृपा

December 27, 2024

Somwati Amavasya 2024: इस साल की आखिरी अमावस्या सोमवती अमावस्या पर इन 4 राशियों पर होगी भोलेनाथ की कृपा

Somwati Amavasya 2024 Rashifal: साल 2024 की अंतिम अमावस्या 30 दिसंबर सोमवार को रहेगी। इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। हिंदू धर्म शास्त्रों में सोमवती अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह अमावस्या भगवान भोलेशंकर को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार, साल की आखिरी सोमवती अमावस्या पर ध्रुव योग, धृति योग, स्वाति नक्षत्र और शिववास जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे है, जिससे 4 राशियां लाभान्वित होंगी।

 

 

वृषभ राशिफल -सोमवती अमावस्या 2024
(30 December 2024 Vrishabh Rashifal)

साल की अंतिम सोमवती अमावस्या पर बन रहे दुर्लभ योगों के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इन जातकों को कारोबार में धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और वैवाहिक जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशिफल -सोमवती अमावस्या 2024
(30 December 2024 Kanya Rashifal)

सोमवती अमावस्या के दिन बन रहे दुर्लभ संयोगो के शुभ प्रभाव से कन्या राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कारोबार में उम्मीद से अच्छा धनलाभ होगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

 

 

तुला राशिफल -सोमवती अमावस्या 2024
(30 December 2024 Tula Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए सोमवती अमावस्या के दिन एक से अधिक दुर्लभ संयोगों के शुभ प्रभाव से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबार में आमदनी बढ़ने से आर्थिक मजबूती मिलेगी। व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। विवाहित जातकों को अच्छी खबर प्राप्त होगी।

कुंभ राशिफल -सोमवती अमावस्या 2024
(30 December 2024 Kumbh Rashifal)

सोमवती अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है। इन जातकों को करियर में एक से अधिक अवसर आगे बढ़ने के प्राप्त होंगे। साथ ही कारोबार में आमदनी बढ़ने से तनाव दूर होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Dainik Savera इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें