Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री श्री रविशंकर दिवाली उत्सव के लिए आएंगे गुजरात

November 9, 2023

श्री श्री रविशंकर दिवाली उत्सव के लिए आएंगे गुजरात

अहमदाबाद: आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर दिवाली उत्सव मनाने पांच दिन के लिए गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं। श्री श्री रविशंकर उनके वसुधैव कुटुंबकम दृष्टिकोण के अनुरूप गुजरात के वासद आश्रम में दस से 14 नवंबर तक समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सम्मेलन, संवाद और विभिन्न वैदिक पूजा, यज्ञ और सत्संग आयोजित किए जाएंगे।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर विश्व में शांति, एकता और विभिन्न मानवीय मूल्यों के पुनरुद्धार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी प्रेरणा से देश के विभिन्न आर्ट ऑफ लिविंग आश्रमों में नि:शुल्क गुरुकुल चलाये जा रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना 180 से अधिक देशों में हो चुकी है। जहां छात्र आठ वर्षों के दौरान वेद, आगम, ज्योतिष, संगीत, खगोल विज्ञान, विज्ञान, गणित, साहित्य, संस्कृत, नाट्यशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों का अध्ययन करते हैं।

श्री श्री गुजरात आश्रम-वासद में एक गुरुकुल भी चलाया जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन दस नवंबर शाम 0430 बजे गुरुदेव श्री श्री की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने स्वयं श्रीमछ्वगवद गीता, अष्टावक्र गीता, नारद भक्ति सूत्र, शिव सूत्र, कठोपनिषद, कैनोपनिषद और अन्य उपनिषद, नासदीय सूक्त, स्पंद कारिका, विज्ञान भैरव जैसे विभिन्न ग्रंथों की व्याख्या करते हुए ज्ञान शिविर आयोजित किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें