Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस दिन होगा सूर्य गोचर , जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

April 11, 2023

इस दिन होगा सूर्य गोचर , जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

14 अप्रैल दिन शुक्रवार को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 14 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में सूर्य का गोचर होगा। आपको बता दें कि करीब एक माह तक सूर्य मेष राशि में रहेगा। इसके बाद 15 मई को मेष राशि से निकलकर वृष राशि में गोचर करेगा। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका विशेष असर देखने को मिलेगा। आइए जानते है आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव:

सूर्य गोचर 2023 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
1. मेष: 14 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेगा, जिससे आपकी राशि के जातकों को सकारात्मक फल प्राप्त होंगे. सरकारी काम मिल सकता है, सरकार से सहयोग प्राप्त होगा. सकंट हटेंगे और सफलता प्राप्त होगी.

2. कर्क: सूर्य के प्रभाव से आपको कार्यों में सफलताएं मिलेंगी. बिजनेस में तरक्की होगी. आपका वर्चस्व बढ़ेगा. आप कोई नया मकान या नई गाड़ी खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य होंगे. धन लाभ होगा.

3. तुला: सूर्य गोचर से आपके कार्य उन्नति पर रहेंगे. ​बिजनेस में सफलता मिलेगी, नए निवेश से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. हालांकि अभी पार्टनरशिप के लिए समय ठीक नहीं है. कोई भी डील करते समय कागज अच्छे से पढ़ लेना चाहिए.

4. वृश्चिक: सूर्य का गोचर आपके पराक्रम को बढ़ा सकता है, जिससे शत्रु परास्त होंगे. सरकारी नौकरी में सफलता मिल सकती है, लेकिन मेहनत ​अधिक करना होगा. विदेशी में भी नौकरी लग सकती है. वाद विवाद के मामलों में सफलता मिलेगी.

5. धनु: सूर्य का गोचर प्रॉपर्टी के मामले में सफलता प्रदान कर सकता है. पुराने केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मन बेचैन रहेगा. परीक्षा में सफलता के लिए और मेहनत करना होगा. धन लाभ के अवसर मिलेंगे.

6. मकर: सूर्य के गोचर से विदेश में बसने का सपना पूरा हो सकता है, विदेशी नागरिकता प्राप्त हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा और बिजनेस करने वालों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे.

7. कुंभ: सूर्य देव की कृपा से आपके लिए 1 माह का समय अनुकूल है. आपको सुखद परिणाम मिलेंगे. नौकरी में सम्मान प्राप्त होगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा. काम में उन्नति होगी. विदेश में नौकरी का योग बन रहा है. कोई सरकार काम भी प्राप्त कर सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें