Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 अप्रैल को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

February 10, 2023

10 अप्रैल को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 अप्रैल यानि को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण प्रात: 07:05 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। माना जा रहा है कि इस सूर्य ग्रह का प्रभाव वृष, मिथुन और धनु के लिए सफलतादायक होगा। मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। आइए जानते है बाकि राशि वालों पर क्या होगा इसका प्रभाव:

सूर्य ग्रहण 2023 राशिफल
मेष: आपकी राशि में सूर्य ग्रह होगा, इसलिए आपको धन हानि या फिजूलखर्च से आर्थि​क नुकसान हो सकता है. नौकरी में तरक्की न होने और खराब सेहत आपको परेशान कर सकती है.

वृष: सूर्य ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक होगा. वेतन वृद्धि, नई नौकरी, पद में वृद्धि का योग है. सूर्य कृपा से जीवन सुखमय होगा. आ​र्थिक पक्ष मजबूत होगा.

मिथुन: सूर्य ग्रहण से अचानक धन लाभ होगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. वाद विवाद के फैसे पक्ष में होंगे.

सिंह: सूर्य ग्रहण आपको मानसिक तनाव दे सकता है क्योंकि नौकरी और बिजनेस में मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी. सैलरी न बढ़ने से मन खिन्न होगा.

कन्या: आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है या कोई कीमती वस्तु खोने का डर है. विरोधियों की संख्या बढ़ेगी. गाड़ी सतर्क होकर चलाएं. संयम से काम लेना होगा.

वृश्चिक: धन का गलत तरीके से उपयोग आपको संकट में डाल सकता है. बैंक से लोन लेने की स्थिति पैदा हो सकती है. आपके शत्रु भी हावी हो सकते हैं. दुर्घटना होने की आशंका है. आप यात्रा में सावधान रहें.

धनु: सूर्य की कृपा से भाग्य मजबूत होगा. बिजनेस में मुनाफा और नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष पहले मजबूत होगा. जीवन सुखमय होगा.

मकर: सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर नौकरी और बिजनेस में देखने को मिल सकता है. नई चुनौतियों का संयम से सामना करें. माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें