Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

28 अक्टूबर को लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

October 18, 2023

28 अक्टूबर को लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

शरद पूर्णिमा के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि से पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था अब शहरे के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके अलावा साल का खिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। आइए जानते है इस चंद्र ग्रहण के दौरान किन राशियों पर होगा इसका प्रभाव:

कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ?
साल का आखिरी चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा की तिथि पर 28 अक्तूबर की रात 01 बजकर 05 से आरंभ हो जाएगा जो रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा।

क्या भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण ?
साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा और इस ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा।

किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण ?
28 अक्तूबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा के मेष राशि में रहने के साथ इस राशि में पहले से ही गुरु और राहु ग्रह विराजमान होंगे।

चंद्र ग्रहण का सूतक काल
धार्मिक मान्याताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के शुरू होने के 09 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। चूंकि इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई हिस्सो में देखा जा सकेगा इसकी वजह से सूतक काल 28 अक्तूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट से लागू हो जाएगा। सूतक के लगने पर किसी भी तरह को कोई भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है।

चंद्र ग्रहण से पांच राशि वालों को होगा फायदा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो इसका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर पड़ता है। 28 अक्तूबर 2023 को लगने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर वालों के लिए फायदा दिलाने वाला साबित होगा। इन राशि वालों के रूके हुए काम जल्द पूरे होंगे।

मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना भी है। कानूनी मामलों में इन राशि के जातकों की जीत होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें